लाइव न्यूज़ :

राज्य चुनाव आयोग ने कोविड-19 का नि:शुल्क टीका देने की घोषणा पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: December 14, 2020 23:32 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 दिसंबर राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से लोगों के बीच कोविड-19 का टीका मुफ्त में वितरित करने की घोषणा के बारे में जवाब मांगा है।

विजयन ने स्थानीय निकाय चुनावों के तीसरे चरण का प्रचार समाप्त होने से ठीक पहले शनिवार को यह घोषणा की थी।

चार जिलों -- मलाप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कसारगोड में चुनाव सोमवार को हुआ।

राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर मामले में उनसे जवाब मांगा गया है और पूछा गया है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने ऐसी घोषणा की।

विजयन ने आज सुबह कन्नूर में मतदान करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने राज्य के लोगों के लिए टीका मुफ्त में उपलब्ध कराने की घोषणा कर किसी तरह से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया।

कांग्रेस नीत विपक्षी यूडीएफ और भाजपा ने विजयन की घोषणा के खिलाफ रविवार को राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की और कहा कि इससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos