लाइव न्यूज़ :

राज्य चुनाव आयोग ने मप्र में चल रहे पंचायत चुनाव रद्द किए

By भाषा | Updated: December 29, 2021 00:02 IST

Open in App

भोपाल, 28 दिसंबर मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को प्रदेश में चल रही पंचायत चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी है।

प्रदेश में पंचायत चुनावों का मामला उस समय विवाद में घिर गया था जब उच्चतम न्यायालय के आदेश के मद्देनजर चुनाव आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की आरक्षित सीटों पर चुनाव नहीं कराने का फैसला किया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस मामले में सभी पक्षों/दलों से चर्चा करने के बाद चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव रद्द करने की अधिसूचना जारी की।

इससे पहले राज्य विधानसभा ने आम सहमति से एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव नहीं करने का संकल्प लिया गया था।

उच्चतम न्यायालय ने 17 दिसंबर को मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय में ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों पर चुनाव प्रक्रिया रोकने और उन सीटों को सामान्य वर्ग के लिए फिर से अधिसूचित करने का निर्देश चुनाव आयसेग को दिया था।

गौरतलब है कि चार दिसंबर को चुनाव आयोग ने 52 जिलों में जिला पंचायतों के 859 पद, 313 जनपद पंचायतों के 6,727 पदों, 22,581 ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच सदस्यों के 3,62,754 पदों पर क्रमश: तीन चरणों 6 जनवरी, 28 जनवरी, और 16 फरवरी को मतदान की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos