लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पदयात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 26, 2020 13:33 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), 26 दिसंबर 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा निकालने पर अड़े उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को आज दोपहर ललितपुर की पुलिस ने दैलवारा कस्बे से करीब डेढ़-दो सौ कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा, 'जिलाध्यक्ष सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं। सभी को पुलिस लाइन में रखा गया है।’’

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया, "बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर अड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत सहित 50-60 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दैलवारा कस्बे से आज (शनिवार) दोपहर करीब बारह बजे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये कांग्रेस के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा गया है।

ललितपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "प्रदेश अध्यक्ष की अगुआई में आज 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा के दौरान गौशाला जाते हुए डेढ़-दो सौ पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बल प्रयोग कर दैलवारा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के बल प्रयोग करने पर करीब दो दर्जन कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया, "गाय के नाम पर सत्ता में आई भाजपा को न गाय की फ़िक्र है और न ही किसानों पर रहम है।"

राजपूत ने कहा, "सौजना और अमझरा की गौशालाओं में बंद गायें भूखों मर रही हैं और पक्षी जिंदा गायों को नोंच-नोंच खा रहे हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया, "योगी सरकार अपना 'पाप' छिपाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।"

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बात नहीं करने दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह