लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पदयात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 26, 2020 14:15 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), 26 दिसंबर 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा निकाल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को आज दोपहर ललितपुर की पुलिस ने दैलवारा कस्बे से करीब अनेक कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा, 'जिलाध्यक्ष सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। सभी को पुलिस लाइन में रखा गया है।’’

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया, "बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर अड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत सहित 50-60 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दैलवारा कस्बे से आज (शनिवार) दोपहर करीब बारह बजे गिरफ्तार कर लिया गया।’’

सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये कांग्रेस के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा गया है।

ललितपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "प्रदेश अध्यक्ष की अगुआई में आज 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा के दौरान गौशाला जाते हुए डेढ़-दो सौ पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बल प्रयोग कर दैलवारा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के बल प्रयोग करने पर करीब दो दर्जन कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया, "गाय के नाम पर सत्ता में आई भाजपा को न गाय की फ़िक्र है और न ही किसानों पर रहम है।"

राजपूत ने कहा, "सौजना और अमझरा की गौशालाओं में बंद गायें भूखी मर रही हैं और पक्षी जिंदा गायों को नोंच-नोंच कर खा रहे हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया, "योगी सरकार ने अपना 'पाप' छिपाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।"

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बात करने की इजाजत नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi AQI: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर रेड जोन में पहुंचा, AQI ने तोड़ा रिकॉर्ड

भारतKerala Local Body Elections: ग्राम पंचायतों में एलडीएफ आगे, नगरपालिकाओं और निगमों में यूडीएफ आगे

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

ज़रा हटकेYear Ender 2025: मोनालिसा से लेकर Waah Shampy Waah तक..., इस साल इन वायरल ट्रेड ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

विश्वH-1B वीजा को लेकर 20 अमेरिकी राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ किया मुकदमा, जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतकिल्लत से बचने के लिए जरूरी है ऊर्जा संरक्षण

भारतसंसदीय सुधारों के लिए याद रहेंगे शिवराज पाटिल

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनावः थोड़ा थका-थका सा दिख रहा है विपक्ष

भारतHoliday Calendar 2026: नए साल 2026 में कितने दिन मिलेगी छुट्टी, जानें कब रहेगा लॉन्ग वीकेंड, पूरी लिस्ट यहां

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य