लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पदयात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 26, 2020 13:51 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), 26 दिसंबर 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा निकाल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को आज दोपहर ललितपुर की पुलिस ने दैलवारा कस्बे से करीब डेढ़-दो सौ कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा, 'जिलाध्यक्ष सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं। सभी को पुलिस लाइन में रखा गया है।’’

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया, "बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर अड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत सहित 50-60 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दैलवारा कस्बे से आज (शनिवार) दोपहर करीब बारह बजे गिरफ्तार कर लिया गया।’’

सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये कांग्रेस के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा गया है।

ललितपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "प्रदेश अध्यक्ष की अगुआई में आज 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा के दौरान गौशाला जाते हुए डेढ़-दो सौ पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बल प्रयोग कर दैलवारा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के बल प्रयोग करने पर करीब दो दर्जन कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया, "गाय के नाम पर सत्ता में आई भाजपा को न गाय की फ़िक्र है और न ही किसानों पर रहम है।"

राजपूत ने कहा, "सौजना और अमझरा की गौशालाओं में बंद गायें भूखी मर रही हैं और पक्षी जिंदा गायों को नोंच-नोंच कर खा रहे हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया, "योगी सरकार ने अपना 'पाप' छिपाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।"

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बात करने की इजाजत नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा