लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भाजपा ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरत की

By भाषा | Updated: May 30, 2021 23:07 IST

Open in App

जयपुर, 30 मई भाजपा की राजस्थान इकाई ने रविवार को केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र की सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के आह्वान पर जरूरतमंदों की मदद को लेकर सेवा कार्य किये गये।

इसी क्रम में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पार्टी के ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के अंतर्गत आमेर के जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने महावतों को राशन किट वितरित किये।

उन्होंने दौलतपुरा पहुंचकर रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

डॉ. पूनियां ने कहा कि सेवा कार्य भाजपा का परम लक्ष्य है, दुनियाभर में भारत का स्वाभिमान के साथ मान-सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री मोदी की लोक कल्याणकारी सरकार को सात वर्ष पूर्ण हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसद, विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों की सेवा की।

उन्होंने कहा कि, 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से देश में बुनियादी बदलाव आया। उन्होंने स्वच्छता से लेकर शौचालय, आवास, जनधन, उज्ज्वला तक तमाम ऐसी योजनाएं गिनायीं जिनसे आम आदमी का जीवन बदला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से देश के किसानों का जीवन बदला।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने उदयपुर में जरूरतमंदों को भोजन सामग्री, सैनिटाइजर, मास्क, काढ़ा, परिण्डे का वितरण व गोशाला में गायों का चारा वितरण किया। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने चूरू में रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया व अन्य सेवा सेवा कार्य किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे