लाइव न्यूज़ :

स्टेट बैंक इस साल करेगा 14 हजार नियुक्तियां, बैंक ने कहा- वीआरएस लागत कटौती के लिये नहीं है

By भाषा | Updated: September 7, 2020 21:32 IST

स्टेट बैंक की वीआरएस योजना के मसौदे के मुताबिक ‘वीआरएस- 2020 योजना’ के तहत बैंक में 25 साल की सेवा अथवा 55 साल की आयु पूरी कर चुके सभी स्थायी अधिकारी और स्टाफ कर्मचारियों के लिये यह खुली होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के नेता पी. चिदंबरम ने बैंक की प्रस्तावित वीआरएस की आलोचना की है। बैंक अपने कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने और उनके जीवनकाल में मदद के लिये हमेशा आगे रहा है।वक्तव्य में कहा गया है कि बैंक हमेशा से कर्मचारियों के प्रति दोस्ताना नजरिया रखता आया है और वह अपने कारोबार का विस्तार कर रहा है जिसके लिये लोगों की आवश्यकता होगी।

नयी दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक ने सोमवार को कहा कि इस वर्ष उसकी 14,000 नियुक्तियां करने की योजना है। इसके साथ ही देश के इस सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक ने कहा कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) बैंक की लागत में कटौती करने के लिये नहीं है।

बैंक ने अपने कर्मचारियों के लिये स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना तैयार की है जिसके दायरे में करीब 30,190 कर्मचारी आ सकते हैं। बैंक के बयान में उसके प्रवक्ता ने कहा है कि बैंक की प्रस्तावित वीआरएस लागत घटाने के लिये नहीं है। वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘बैंक हमेशा से कर्मचारियों के प्रति दोस्ताना नजरिया रखता आया है और वह अपने कारोबार का विस्तार कर रहा है जिसके लिये लोगों की आवश्यकता होगी।

यह इस बात से साबित होता है कि बैंक की इस साल 14,000 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति करने की याजना है।’’ वक्तव्य में कहा गया है कि स्टेट बैंक के वर्तमान में ढाई लाख के करीब कर्मचारी हैं। बैंक अपने कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने और उनके जीवनकाल में मदद के लिये हमेशा आगे रहा है।

स्टेट बैंक की वीआरएस योजना के मसौदे के मुताबिक ‘वीआरएस- 2020 योजना’ के तहत बैंक में 25 साल की सेवा अथवा 55 साल की आयु पूरी कर चुके सभी स्थायी अधिकारी और स्टाफ कर्मचारियों के लिये यह खुली होगी। इससे पहले कांग्रेस के नेता पी. चिदंबरम ने बैंक की प्रस्तावित वीआरएस की आलोचना की है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट के दौर में यदि देश का सबसे बड़ा बैंक यदि नौकरियों में कटौती करता है तो इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य बड़े नियोक्ता और एमएसएमई क्या कर रहे होंगे। भाषा महाबीर मनोहर मनोहर

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह