लाइव न्यूज़ :

हालात को तनावपूर्ण बनाने के लिए राज्य व केंद्र सरकार जिम्मेदार: किरण चौधरी

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:48 IST

Open in App

भिवानी, 30 नवंबर हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की पूर्व नेता किरण चौधरी ने किसान आंदोलन से उपजे हालात के लिए पूरी तरह से केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए किसान संगठनों द्वारा लिये गए निर्णय और मांगों का समर्थन किया है।

चौधरी ने कहा कि सरकार गिरफ्तार लोगों को तुरंत रिहा करे और तीनों नए कृषि कानूनों को वापस ले, साथ ही डीजल-पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रित करे।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने कहा कि किसान दिल्ली का घेराव करने का निर्णय ले चुके हैं और सिंघु व बहादुरगढ़ बार्डर पर किसानों का धरना जारी है।

उन्होंने कहा कि किसान आने वाले दिनों में जयपुर-दिल्ली, मथुरा-आगरा और बरेली-दिल्ली हाईवे बंद करने का फैसला ले चुके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि हालात को तनावपूर्ण बनाने के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार जिम्मेदार हैं।

चौधरी ने कह कि अगर केंद्र और राज्य सरकार किसान आंदोलन को रोकने और रोड़े अटकाने के बजाय किसानों से बातचीत करती तो स्थिति इतनी नहीं बिगड़ती।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि अब भी केंद्र सरकार स्थिति की गंभीरता को समझे और आंदोलित किसानों से बातचीत करके तीनों नए कृषि कानूनों को वापस ले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच