लाइव न्यूज़ :

स्टार्टअप कंपनी ने एन95 मास्क, पीपीई किट को पुन: उपयोग करने लायक बनाने के लिए प्रणाली विकसित की

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई मुंबई की स्टार्टअप कंपनी इंद्रा वाटर ने एन95 और पीपीई किट को संक्रमण से मुक्त करने के लिए एक प्रणाली विकसित की है जिसे महाराष्ट्र और तेलंगाना के अनेक सरकारी अस्पतालों में उपयोग में लाया जा रहा है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी (डीएसटी) विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि ‘वज्र कवच’ नाम की इस प्रणाली से पीपीई, मेडिकल और गैर-मेडिकल किट को पुन: उपयोग करने लायक बनाकर महामारी से लड़ने की लागत कम करने में मदद मिलेगी। इससे कोविड से संबंधित अत्यधिक कचरा उत्पन्न होने से भी रोका जा सकेगा और इस तरह पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी।

डीएसटी ने कहा कि इससे पीपीई किट और अधिक किफायती हो जाएगी।

विभाग ने कहा कि इस उत्पाद में पीपीई किट में से विषाणुओं, जीवाणुओं आदि को 99.9 प्रतिशत प्रभाव के साथ निष्क्रिय करने के लिए उन्नत ऑक्सिडेशन, कोरोना डिस्चार्ज तथा यूवी-सी प्रकाश स्पेक्ट्रम के साथ अनेक स्तर की संक्रमण-मुक्ति की प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos