लाइव न्यूज़ :

संघर्ष शुरू करना भारत के मूल्यों के विरुद्ध, लेकिन चुनौतियों का सामना करने को हमेशा तैयार: राजनाथ

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:13 IST

Open in App

पंचकूला, 28 अक्टूबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोई भी संघर्ष शुरू करना शांतिप्रिय भारत के मूल्यों के विरुद्ध है लेकिन वह किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहता है।

रक्षा मंत्री ने यहां टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेटरी (टीबीआरएल) में यह बात कही जहां उन्होंने संवर्द्धित पर्यावरण परीक्षण केंद्र का उद्घाटन भी किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘मित्रो, आप जानते हैं कि भारत हमेशा शांतिप्रिय देश रहा है और आज भी है। हमारी तरफ से किसी भी प्रकार के संघर्ष को शुरू करना हमारे मूल्यों के खिलाफ है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘लेकिन यह भी उतना ही सही है कि अगर जरूरत पड़ी तो हमारा देश हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें बुधवार को सैन्य कमांडरों के सम्मेलन में देश के शीर्ष रक्षा अधिकारियों को संबोधित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में विचार-विमर्श हुआ कि समय कितनी तेजी से बदल रहा है। दुनिया के देशों के बीच परस्पर संबंधों, व्यापार, अर्थव्यवस्था, राजनीतिक और सुरक्षा संबंधी मामलों में यह बदलाव स्पष्ट देखा जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वैज्ञानिक क्षमताओं और नये अविष्कारों में वृद्धि ने भी सुरक्षा पर बड़ा असर डाला है।’’

पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए सिंह ने कहा कि वह कहते थे, ‘‘इस दुनिया में डर के लिए कोई जगह नहीं है। केवल एक महाशक्ति दूसरी का सम्मान करती है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘हम भारत को ऐसा मजबूत भारत बनाना चाहते हैं जो बड़ी से बड़ी महाशक्ति की आंखों में आंखें डालकर देख सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा