लाइव न्यूज़ :

'पर्यटकों की मदद के लिए पेशेवरों के आनलाइन दल तैयार करने को प्रमाणन कार्यक्रम शुरु किए"

By भाषा | Updated: March 16, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटकों की मदद के मकसद से पेशेवरों का एक ऑनलाइन समूह तैयार करने के लिए अतुल्य भारत पर्यटक सुविधा (आईआईटीएफ) और अतुल्य भारत पर्यटक गाइड (आईआईटीजी) प्रमाणन कार्यक्रम शुरू किए हैं। सरकार ने संसद को मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि दो डिजिटल पहलों का उद्देश्य देश भर में ऑनलाइन के माध्यम से एक शिक्षण मंच तैयार करना है जिससे अच्छी तरह से प्रशिक्षित, पेशेवर पर्यटक सुविधा और पर्यटक गाइड का एक समूह तैयार किया जा सके।इसमें पर्यटन की क्षमता वाले दूरदराज के क्षेत्र भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीदवार इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों मे कहीं से भी शामिल हो सकते हैं और कभी भी पढ़ाई कर सकते हैं। पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने वाले लोग और मार्गदर्शक (गाइड) अनिवार्य रूप से एक स्थान / घटना / अनुभव के व्याख्याकार होते हैं जो पर्यटक स्थलों को आकर्षक बनाने के लिए काम करते हैं। ये इतिहास, मिथकों, किंवदंतियों और उस स्थान से जुड़ी संस्कृति का विवरण प्रदान करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?