लाइव न्यूज़ :

मप्र में पौधारोपण को प्रोत्साहित करने के लिये अंकुर योजना की शुरुआत

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:58 IST

Open in App

भोपाल, 22 मई मध्य प्रदेश सरकार ने मानसून के सीजन में पौधारोपण को प्रोत्साहित करने के लिये अंकुर योजना शुरू की है। इसके तहत पौधारोपण के लिये चयनित विजेताओं को सरकार द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

शनिवार को यहां अंकुर योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जन-जन के सहयोग से प्रदेश के हरित क्षेत्र में वृद्धि कर पर्यावरण को स्वच्छ और प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध करने के उद्देश्य से अंकुर योजना का आरंभ किया गया है।

कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण के लिए जन-सामान्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पौधा लगाने वाले चयनित विजेताओं को प्राणवायु पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित कर रहे हैं लेकिन पेड़ प्राकृतिक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। पेड़ों से बड़ा कोई ऑक्सीजन संयंत्र नहीं है। मानसून के दौरान अंकुर योजना के तहत पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।’’

प्रदेश के पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव ने कहा कि इस योजना से पौधारोपण में जनता की भागीदारी होगी।

अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत वायुदूत ऐप पर अपना पंजीयन करा प्रतिभागियों को पौधा लगाते समय एक तस्वीर अपलोड करनी होगी और 30 दिनों तक पौधे की देखभाल करने के बाद उसकी दूसरी तस्वीर अपलोड करनी होगी।

उन्होंने बताया कि इसके सत्यापन के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश के प्रत्येक जिले से चुने गये विजेताओं को प्राणवायु पुरस्कार प्रदान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है