लाइव न्यूज़ :

आज से शुरू हुईं ट्रेनें, उद्धव ठाकरे ने PM मोदी से मुंबई लोकल चलाने की मांग की

By निखिल वर्मा | Updated: May 12, 2020 09:55 IST

भारतीय रेल आज से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू कर चुकी है.शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेन (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेन) चलेंगी.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, यहां 23000 से ज्यााद केस मिले हैं और 868 लोगों की मौत हुई हैमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में किसानों को फसल कर्ज मुहैया कराने और जीएसटी की हिस्सेदारी देने की भी मांग रखी.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि आवश्यक सेवाओं के लिए मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों को बहाल किया जाए। इसके अलावा उद्धव ने राज्य में अतिरिक्त बल मांग की है। बता दें कि महाराष्ट्र में एक हजार पुलिसवाले कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा ठाकरे ने बैठक में कहा कि राज्य में लॉकडाउन के चलते करीब 35 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है, इसलिए महाराष्ट्र को जीएसटी का रिफंड जल्द से जल्द मिले। 

भारतीय रेलवे ने अपनी यात्री सेवाएं आज से शुरू कर दी हैं। इसको देखते हुए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की एक वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक के दौरान ठाकरे ने कहा कि मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली रेल सेवा को सिर्फ उन लोगों के लिए बहाल की जाए, जो आवश्यक सेक्टरों में सेवा दे रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि उन्हें उनके परिचय-पत्र के सत्यापन के बाद ही रेल यात्रा की अनुमति दी जाएगी। देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही मुंबई लोकल ट्रेनें करीब 50 दिनों से यार्ड्स में खड़ी हैं। 

ठाकरे ने अपनी बात रखते हुए कहा कि लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को सभी राज्यों को दिशा देनी होगी। हम सभी राज्य उसका क्रियान्वयन करेंगे। करीब दो महीनों से हजारों-लाखों लोग फंसे हुए थे। महाराष्ट्र में करीब साढ़े पांच लाख मजदूरों के रहने, नाश्ता और खाने की व्यवस्था की गई थी। अन्य राज्यों से समन्वय स्थापित कर मजदूरों को वापस भेजने का काम शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बताया जा रहा है कि मई माह में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर बरपेगा। जून और जुलाई में भी यह हो सकता है. ऐसे में हमें लॉकडाउन को लेकर बड़ी सावधानीपूर्वक निर्णय करना पड़ेगा।

ठाकरे ने किसानों की समस्या की ओर ध्यान दिलाया कि विदर्भ के कुछ जिलों में चुनाव होने की वजह से किसानों को कर्जमाफी योजना का लाभ नहीं मिल पाया। इस वजह से उनका खाते पर कर्ज बकाया है। हम चाहते हैं कि रिजर्व बैंक को केंद्र की ओर से निर्देश दिए जाएं जिससे इन किसानों को फसल कर्ज प्राप्त हो सके।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीमहाराष्ट्रकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह