लाइव न्यूज़ :

घर में महिलाओं का सम्मान देना शुरू करें, तभी होगी महिला दिवस की सार्थकता : अनुप्रिया पटेल

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:10 IST

Open in App

लखनऊ, सात मार्च पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि सही मायने में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी तभी व्यवस्था परिवर्तन का सपना साकार होगा।

अनुप्रिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित पार्टी की एक बैठक में कहा ''अगर हम सही मायने में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाना चाहते हैं और बदलाव लाना चाहते हैं तो सबसे पहले इसकी शुरूआत हमें अपने घरों से करनी होगी। हमें अपने घर की माताएं, बहनें, पत्नी का सम्मान करना होगा। यहां तक कि हमें घर में काम करने वाली नौकरानी को भी सम्मान देना होगा, तभी व्यवस्था परिवर्तन का सपना साकार होगा।''

अपना दल—सोनेलाल की अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा ''हम केवल बेटियों के लिए ही लक्ष्मण रेखा की बात क्यों करते हैं। हम बेटों के लिए लक्ष्मण रेखा क्यों नहीं खींचते। बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमें बेटों को छोटी उम्र से ही महिलाओं के प्रति सम्मान, संयम का पाठ पढ़ाना होगा। तभी सही मायने में हर जगह बेटियां सुरक्षित होंगी।''

अनुप्रिया ने कहा,‘‘ महिलाएं पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। बस उन्हें अवसर मिलने की जरूरत है। अवसर मिलते ही महिलाएं सफलता का झंडा बुलंद कर देती हैं। आज महिलाएं पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं। महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं। हालांकि अभी भी लिंग के आधार पर महिलाओं के साथ होने वाला पक्षपात पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग