लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत फिर शुरू करें, विज का तोमर से अनुरोध

By भाषा | Updated: April 11, 2021 18:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 अप्रैल हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वो केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ बातचीत फिर शुरू करें क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा लगातार मंडरा रहा है।

देश भर में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी और हरियाणा में भी “खराब होती स्थिति” का हवाला देते हुए विज ने कहा कि वह दिल्ली से लगी राज्य की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के बारे में चिंतित हैं।

मंत्री ने कहा, “हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिये सभी प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन हजारों प्रदर्शनकारी किसानों को लेकर चिंता बनी हुई है, जो हरियाणा की सीमा पर बैठे हैं और मुझे उनको कोरोना से बचाना है।”

विज ने नौ अप्रैल को लिखे अपने पत्र में कहा, “एक चिंता यह भी है कि उनसे यह बीमारी पूरे राज्य में न फैल जाए।”

उन्होंने इस बात का उल्लेख भी किया कि आंदोलन कर रहे किसान कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने में सक्षम नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिये काफी प्रयास किए हैं और कई दौर की वार्ता भी की “लेकिन कुछ कारणों से अब तक समाधान नहीं निकला है।”

उन्होंने कहा, “अनिश्चितता की स्थिति बरकरार है क्योंकि काफी समय से कोई बातचीत नहीं हुई है। मेरा मानना है कि किसी समस्या का समाधान बातचीत से हो सकता है।”

विज ने अपने पत्र में लिखा, “इसलिये, मेरा आपसे अनुरोध है कि बातचीत फिर शुरू की जानी चाहिए, जिससे मुद्दे का समाधान हो और प्रदर्शन खत्म हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन