लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा सरकार द्वारा कोलकाता फ्लाईओवर की तस्वीर ट्वीट करने से गतिरोध उभरा

By भाषा | Updated: December 11, 2021 16:04 IST

Open in App

अगरतला, 11 दिसंबर विपक्षी माकपा और टीएमसी ने शनिवार को त्रिपुरा की बिप्लव कुमार देब सरकार पर करारा प्रहार किया जब कोलकाता के एक फ्लाईओवर की फोटो त्रिपुरा सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल (खाते) से ट्वीट की गई।

विपक्षी दलों ने दावा किया कि राज्य सरकार दूसरे राज्यों के विकास कार्यों का ‘‘श्रेय’’ ले रही है। मोटर वाहन ड्राइविंग नियमन पर नारा लिखने की प्रतियोगिता में कोलकाता के सियालदह फ्लाईओवर को एक पोस्टर पर स्थान देने के बाद विवाद उभरा।

विपक्ष के हमले के बीच त्रिपुरा सरकार के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए पोस्टर को हटा लिया गया।

टीएमसी की राज्य संचालन समिति के समन्वयक सुबल भौमिक ने कहा, ‘‘त्रिपुरा की भाजपा नीत सरकार द्वारा यह काफी शर्मनाक कृत्य है जिसने बिप्लव कुमार देब की सरकार की सफलता को दर्शाने के लिए पश्चिम बंगाल के फ्लाईओवर को दिखाया। यह भाजपा सरकार द्वारा श्रेय लेने के अभियान की तरह दिखता है।’’

माकपा ने भी भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए दावा किया कि विकास कार्यों को दर्शाने के लिए उसे कोलकाता के फ्लाईओवर का इस्तेमाल करना पड़ा।

इस पर पलटवार करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा ने कहा कि विपक्षी दलों की टिप्पणियां दिखाती हैं कि उनमें कितनी नकारात्मकता भरी हुई है।

कोलकात के ‘मा फ्लाईओवर’ की तस्वीर को सितंबर में उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापन में दिखाया गया था जिसमें योगी आदित्यनाथ सरकार के विकास कार्यों का जिक्र था।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने पिछले महीने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर हवाई अड्डे को उत्तराखंड का हवाई अड्डा बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos