स्थायी समिति ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान में मंदिरों की सुरक्षा की समीक्षा की

By भाषा | Updated: July 31, 2021 02:05 IST2021-07-31T02:05:42+5:302021-07-31T02:05:42+5:30

Standing Committee reviews security of temples at Shri Krishna Janmasthan in Mathura | स्थायी समिति ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान में मंदिरों की सुरक्षा की समीक्षा की

स्थायी समिति ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान में मंदिरों की सुरक्षा की समीक्षा की

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 30 जुलाई मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान में मंदिरों की सुरक्षा की समीक्षा करने वाली 'स्थायी समिति' ने पाया है कि मंदिरों की सुरक्षा अच्छी तरह से की जा रही है। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

एडीजी विनोद कुमार सिंह ने कहा, ‘‘श्रीकृष्ण जन्मस्थान में तीर्थस्थलों की पूरी सुरक्षा है।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि, सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है।

अधिकारियों ने बताया कि काशी, अयोध्या और मथुरा में मंदिरों की सुरक्षा की निगरानी के लिए केंद्र सरकार ने 'स्थायी समिति' का गठन किया है।

एडीजी के साथ पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एसएसपी गौरव ग्रोवर और उत्तर प्रदेश सरकार के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Standing Committee reviews security of temples at Shri Krishna Janmasthan in Mathura

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे