लाइव न्यूज़ :

लद्दाख की ‘डार्क स्काई रिजर्व’ परियोजना में मानकों का पालन होना चाहिए : एलएएचडीसी अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 1, 2021 17:25 IST

Open in App

लेह, एक दिसंबर लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) के अध्यक्ष ताशी ग्यालसन ने बुधवार को कहा कि लद्दाख के हेनले गांव में ‘डार्क स्काई रिजर्व’ परियोजना को अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हुए इस क्षेत्र को खगोल-पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए।

'डार्क स्काई रिजर्व' की स्थापना की योजना की समीक्षा के लिए एक बैठक में ग्यालसन ने परियोजना में गहरी दिलचस्पी लेने के लिए उपराज्यपाल आर के माथुर के नेतृत्व वाले प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

स्थानीय समुदाय सहित सभी हितधारकों के परामर्श से 'डार्क स्काई रिजर्व’ के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने की आवश्यकता पर बल देते हुए ग्यालसन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से इसका काम होना चाहिए। हेनले में भारतीय खगोलीय वेधशाला में प्रभारी इंजीनियर और अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ के मानद सदस्य दोर्जे अंगचुक ने खगोल-पर्यटन, प्रकाश प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता और क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर अपने विचार साझा किए।

‘डार्क स्काई रिजर्व’ में प्रकाश की प्राकृतिक व्यवस्था होती है। यहां रात के समय स्वाभाविक तौर पर अंधेरा होता है और सितारों की प्राकृतिक रोशनी होती है। इससे खगोलीय गणना के क्षेत्र में मदद मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह