लाइव न्यूज़ :

स्टेन स्वामी की मौत मामले में विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By अभिषेक पारीक | Updated: July 6, 2021 21:21 IST

देश की 10 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वह आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी के खिलाफ अमानवीय व्यवहार के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए दखल दें। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश की 10 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने फादर स्टैन स्वामी को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। विपक्षी पार्टियों ने मुंबई के एक अस्पताल में निधन के एक दिन बाद यह पत्र लिखा है। पत्र में सोनिया गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी, एम के स्टालिन सहित कई नेताओं के हस्ताक्षर हैं। 

देश की 10 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वह आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी के खिलाफ 'फर्जी मामले गढ़ने', उन्हें लगातार जेल में रखने और उनके साथ 'अमानवीय व्यवहार' के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए दखल दें। 

विपक्षी नेताओं ने यह पत्र स्टेन स्वामी का मुंबई के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन होने के एक दिन बाद लिखा है। वह एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी थे और निधन के समय हिरासत में थे। पत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और द्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन हस्ताक्षर हैं। 

पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद (एस) नेता एच डी देवेगौड़ा, झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा महासचिव डी राजा और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भी इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। 

विपक्षी नेताओं ने पत्र में कहा, 'हम हिरासत में फादर स्टेन स्वामी के निधन पर गहरा शोक और आक्रोश प्रकट करते हुए यह पत्र लिख रहे हैं।' उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया, 'हम आग्रह करते हैं कि आप भारत के राष्ट्रपति के तौर पर तत्काल दखल दें और भारत सरकार को निर्देश दें कि फादर स्टेन स्वामी के खिलाफ फर्जी मामले गढ़ने, जेल में रखने और अमानवीय व्यवहार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।'

टॅग्स :रामनाथ कोविंदसोनिया गाँधीममता बनर्जीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू