लाइव न्यूज़ :

स्टैन स्वामी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: May 31, 2021 10:46 IST

Open in App

मुंबई, 31 मई एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी पादरी एवं कार्यकर्ता स्टैन स्वामी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है।

स्वामी (84) पार्किंसन रोग समेत कई बीमारियों से ग्रसित हैं। उन्हें बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नवी मुंबई की तलोजा जेल से 28 मई को यहां होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्वामी के वकील मिहिर देसाई ने बताया कि स्वामी की एक निजी अस्पताल में जांच की गई और रविवार को उनके संक्रमित होने का पता चला।

देसाई ने आरोप लगाया कि यह तलोजा जेल प्राधिकारियों की ‘‘आपराधिक लापरवाही’’ का परिणाम है, जिन्होंने कैदियों की उचित देखभाल नहीं की और समय-समय पर उनकी आरटी-पीसीआर जांच नहीं कराई गई।

न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति एनआर बोरकर की पीठ ने जेल प्राधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए 28 मई को निर्देश दिए थे कि स्वामी (84) को नवी मुंबई स्थित तलोजा जेल से अस्पताल में भर्ती कराया जाए।

पीठ का यह आदेश तब आया, जब देसाई ने एक अर्जी पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया।

स्वामी अक्टूबर 2020 में इस मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से तलोजा जेल अस्पताल में थे।

इससे पहले, देसाई ने न्यायमूर्ति एस जे कथावाला की अगुवाई वाली अवकाशकालीन पीठ से स्वामी को चिकित्सा सहायता तथा अंतरिम जमानत देने का अनुरोध किया था।

पीठ ने उस समय कहा था कि चिकित्सा जमानत के मुद्दे पर फैसला बाद में लिया जाएगा लेकिन स्वामी को इलाज के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है।

स्वामी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश हुए थे। उन्होंने यह कहते हुए जेजे अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया था कि वह पहले भी दो बार वहां भर्ती हो चुके हैं लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता ने तब कहा था कि वह ‘‘जेजे अस्पताल जाने के बजाय जेल में मरना’’ चाहेंगे।

बहरहाल, उच्च न्यायालय ने स्वामी को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराने की अनुमति दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो