लाइव न्यूज़ :

द्रमुक विधायकों की बैठक की मंगलवार को अध्यक्षता करेंगे स्टालिन

By भाषा | Updated: May 3, 2021 13:25 IST

Open in App

चेन्नई, तीन मई द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने सोमवार को घोषणा की कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक यहां मंगलवार को होगी, जिसमें पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है।

दस साल विपक्ष में बैठने के बाद द्रमुक ने स्टालिन के नेतृत्व में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हराया। स्टालिन अब मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने की तैयारी कर रहे हैं।

पार्टी महासचिव दुराईमुरुगन ने एक बयान में कहा, ‘‘अरिवलयम स्थित कलाइगनर अरंगम (द्रमुक मुख्यालय) में पार्टी अध्यक्ष स्टालिन के नेतृत्व में चार मई को शाम छह बजे नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी।’’

उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित विधायकों के लिए इस बैठक में शामिल होना अनिवार्य है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए छह अप्रैल को मतदान हुआ था। रविवार को शुरू हुई मतगणना सोमवार को भी जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, द्रमुक ने 126 सीट जीत ली हैं और वह सात सीटों पर आगे है तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीट हैं और बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल