लाइव न्यूज़ :

नीट के जरिये हुए ‘‘अन्याय’’ को दूर करने के लिए हस्तपेक्षप करें स्टालिन : तमिलनाडु कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:12 IST

Open in App

चेन्नई, सात जून तमिलनाडु कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के एस अलागिरी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) द्वारा हुए ‘अन्याय’ को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के संबंध में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों जैसे सामाजिक रूप से वंचित समूहों के छात्र नीट परीक्षा के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पाठ्यक्रम के आधार पर और निजी स्कूलों के छात्रों को चिकित्सा शिक्षा पढ़ने के ज्यादा अवसर मिलते हैं और यह अन्याय है।

अलागिरी ने कहा कि नीट के स्थान पर दूसरी व्यवस्था के लिए मापदंड तय करने को लेकर एक विशेषज्ञ कमेटी बनायी जानी चाहिए और मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण नीति के आधार पर दाखिले होने चाहिए तथा सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में स्टालिन से उचित कदम उठाने का अनुरोध किया।

आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि 2018-19 और 2019-20 में राज्य सरकार के संस्थानों के 700 छात्र नीट में सफल रहे थे लेकिन उनमें से केवल नौ को ही सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिला। उन्होंने एक बयान में आरोप लगाया कि नीट से ‘अन्याय’ और बढ़ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू