लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने तमिलनाडु के मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री मोदी से 17 जून का समय मांगा

By भाषा | Updated: June 12, 2021 16:16 IST

Open in App

कोयंबटूर, 12 जून तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राज्य के अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 17 जून को समय मंगा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने वैकल्पिक समय दिया है और मुलाकात के वास्तविक समय की घोषणा बाद में की जाएगी।

स्टालिन ने सेलम जिले स्थित मेट्टुर बांध से 12 जिलों में सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी।

स्टालिन ने मोदी को पत्र लिखकर जीएसटी बकाया, विभिन्न विकास योजनाओं के लिए आवंटन और नीट सहित कई मुद्दों पर चर्चा के लिए समय मांगा था।

पानी छोड़े जाने के मौके पर स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार अपने वादे पर प्रतिबद्ध है जिसका वादा द्रमुक ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में भी किया था और उसे भरोसा है कि समय से पानी छोड़े जाने से राज्य कृषि उत्पादन में रिकॉर्ड बनाएगा।

कर्नाटक से कावेरी नदी की पानी छोड़े जाने के मुद्दे पर स्टालिन ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय जल आयोग को पत्र लिखकर उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुरूप यह सुनिश्वित करने को कहा है कि लगातार पानी छोड़ा जाए। शीर्ष अदालत ने जून में तमिलनाडु के लिए 9.19 टीएमसी और जुलाई में 31.24 टीएमसी पानी छोड़ने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं