लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने करुणानिधि की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: August 7, 2021 17:59 IST

Open in App

चेन्नई, सात अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन

ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के शासन को बनाए रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

स्टालिन ने मरीना समुद्र तट पर पार्टी के दिवंगत संरक्षक की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य में द्रमुक के शासन को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। स्टालिन ने कहा कि ‘कलैगनार’ को उनके आदर्शों को पूरा करने के अलावा और कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि को कला और साहित्य के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के सम्मान और प्रशंसा के प्रतीक के रूप में ‘कलैगनार’ के रूप में संबोधित किया जाता है।

स्टालिन ने कहा कि दिवंगत नेता ने राज्य में द्रमुक के शासन की शुरुआत करने का सपना देखा था और इसे लगभग तीन महीने पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन से साकार किया गया है।

द्रमुक सरकार ने छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव जीता था और मई में सत्ता संभाली थी।

स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे तमिलनाडु में पार्टी के शासन को बनाए रखने के लिए ‘‘बड़ा संकल्प’’ लें। उन्होंने कहा, ‘‘आइए हम द्रविड़ आंदोलन के विचारों के आधार पर तमिल भाषा, तमिल लोगों और तमिलनाडु को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!