लाइव न्यूज़ :

स्टालिन, पलानीस्वामी ने मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:13 IST

Open in App

चेन्नई, 17 सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, विपक्ष के नेता के. पलानीस्वामी और अन्य नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।

स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के शीर्ष नेताओं ओ पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी ने भी प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘आपका समर्पण और राष्ट्र की सेवा में प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। देश की सेवा के लिए में आपकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ पनीरसेल्वम ने मोदी के जन्मदिन पर अपने बधाई संदेश में ‘‘इन चुनौतीपूर्ण दिनों में’’ आम जनता विशेष रूप से वंचितों और दलितों की भलाई के लिए उनकी करुणा की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी वर्षों में राष्ट्र आपके ऊर्जावान नेतृत्व में (कोविड) महामारी के संकट से और मजबूती से बाहर निकलेगा।’’ उन्होंने प्रार्थना की कि राष्ट्र की सेवा के लिए ईश्वर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करे। पाट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक डॉ एस रामदास ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। 1950 में गुजरात में जन्मे मोदी कम उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए और बाद में भाजपा में आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है