लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने सोनिया और राहुल से मुलाकात की

By भाषा | Updated: June 18, 2021 11:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

हाल ही में मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद स्टालिन की कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ यह पहली मुलाकात है। सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर यह मुलाकात हुई। इस मौके पर स्टालिन की पत्नी दुर्गावती स्टालिन भी मौजूद थीं।

इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस तमिलनाडु को मजबूत एवं समृद्ध बनाने के लिए द्रमुक के साथ मिलकर काम करती रहेगी।

उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुझे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और दुर्गावती स्टालिन से मिलकर खुशी हुई। हम मजबूत और समृद्ध तमिलनाडु के निर्माण के लिए द्रमुक के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।’’

गौरतलब है कि गत अप्रैल में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रमुक, कांग्रेस और कुछ अन्य दलों के गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। स्टालिन ने पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू