लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की, तमिलनाडु को कोविड-19 के और टीके देने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य को कोविड-19 टीकों का अतिरिक्त डोज देने का अनुरोध किया है।

पिछले महीने मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी आए स्टालिन ने यहां प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की। उन्होंने तमिलनाडु में स्थित केन्द्र सरकार के टीका उत्पादन संयंत्रों को फिर से चालू करने का भी अनुरोध किया। गौरतलब है कि राज्य में टीका उत्पादन का एक संयंत्र चेन्नई में चेंगलपेट में जबकि दूसरा नीलगिरि में है।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ करीब 30 मिनट चली बैठक को संतोषजनक बताते हुए, स्टालिन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है।’’ उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को सौंपे ज्ञापन में तमिलनाडु के लिए बकाया राशि राज्य को जारी करने की मांग की गयी है ।

राज्य की मांगें दोहराते हुए स्टालिन ने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) सहित पेशेवर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली सभी प्रवेश परीक्षाएं रद्द की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में पूरा-पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू