लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई बैठक में हिस्सा ले सकते हैं स्टालिन

By भाषा | Updated: August 13, 2021 18:31 IST

Open in App

चेन्नई, 13 अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के 20 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों के नेताओं की डिजिटल बैठक में हिस्सा लेने की संभावना है। स्टालिन के नेतृत्व में उनकी पार्टी द्रमुक ने हाल में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था।

द्रमुक के एक वरिष्ठ नेता ने इसकी पुष्टि की कि कांग्रेस नेतृत्व ने अगले शुक्रवार को एक डिजिटल बैठक बुलाई है और स्टालिन के बैठक में हिस्सा लेने की संभावना है। यह बैठक संभवतः गैर-भाजपा दलों को एकजुट करने के लिए है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आज एक आधिकारिक निमंत्रण मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। संभवत: यह उनके (मुख्यमंत्री) कार्यालय को प्राप्त होगा।’’

उन्होंने कहा कि आमंत्रित किये जाने पर सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष स्टालिन बैठक में हिस्सा लेंगे।

द्रमुक प्रमुख अपने दिवंगत पिता एम करुणानिधि के नक्शेकदम पर चलते हुए विभिन्न अवसरों पर राज्य में कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित करते रहे हैं और उन्होंने हमेशा उनके साथ एकता की तस्वीर पेश की है। यहां तक ​​कि संशोधित नागरिकता अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करने में दोनों सहयोगी दलों ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के विरोध में ताकत का प्रदर्शन किया था।

इससे पहले, स्टालिन ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री पद के वास्ते राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा था, जब विपक्षी पार्टी के नेता दिसंबर 2018 में सोनिया गांधी द्वारा उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए यहां एकत्र हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं