स्टालिन ने भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन को सराहा

By भाषा | Updated: August 6, 2021 14:30 IST2021-08-06T14:30:13+5:302021-08-06T14:30:13+5:30

Stalin lauds performance of Indian women's hockey team | स्टालिन ने भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन को सराहा

स्टालिन ने भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन को सराहा

चेन्नई, छह अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने तोक्यो ओलंपिक में ‘‘आखिर तक साहसी प्रयासों’’ के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की शुक्रवार को प्रशंसा की और कहा कि उनका प्रदर्शन उन टीमों से कम नहीं था जिन्होंने पदक जीता।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन उन टीमों से कम नहीं है जिन्होंने कोई पदक जीता। में ओलंपिक में पहली बार भारत को सेमीफाइनल में ले जाने और अंत तक साहसी प्रयासों के लिए हमारी टीम की प्रत्येक सदस्य को बधाई देता हूं।’’

ओलंपिक में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम को कांस्क पदक के लिए प्लेऑफ मुकाबले में शुक्रवार को ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Stalin lauds performance of Indian women's hockey team

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे