लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार के कोविड-19 पर नियंत्रण के सफल प्रयासों की प्रशंसा भी नहीं कर पा रहे स्टालिन: मंत्री

By भाषा | Updated: November 3, 2020 23:10 IST

Open in App

चेन्नई, तीन नवंबर तमिलनाडु सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर ने विपक्ष के नेता एम के स्टालिन पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण पाने के प्रयासों के परिणामस्वरुप राज्य में संक्रमण की दर कम होकर 3.5 प्रतिशत हो गई है। इसके लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ जनता भी राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना कर रही है लेकिन स्टालिन को यह ‘बर्दाश्त’ नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा, “तमिलनाडु में संक्रमण की दर घटकर 3.5 प्रतिशत हो गई जो देश में अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है।”

विजयभास्कर के अनुसार अब तक कुल एक करोड़ से अधिक नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच हो चुकी है और तमिलनाडु में कोविड-19 के लिए देश में सर्वाधिक नमूनों की जांच की गई है।

उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार द्वारा संक्रमण को नियंत्रित करने के कई उपायों में से एक था।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की कोविड-19 समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी द्वारा किए गए समग्र प्रयासों की सराहना की और अन्य राज्यों को ऐसे उपायों को अपनाने की सलाह दी।

मंत्री ने कहा, “विपक्ष के नेता में भी इतनी संवेदना नहीं है कि राज्य सरकार की प्रशंसा करें और वह प्रशंसा बर्दाश्त करने में भी असमर्थ हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल