लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 को लेकर चिंता व्यक्त की

By भाषा | Updated: December 8, 2021 14:44 IST

Open in App

चेन्नई, आठ दिसंबर (भाष) तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को बिजली अधिनियम, 2003 में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर चिंता व्यक्त की और इस संबंध में लाए एक संशोधन विधेयक को वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा कि प्रस्तावित संशोधनों के राज्य डिस्कॉम पर ‘‘दूरगामी’’ प्रभाव होंगे और कुछ प्रावधान निजी क्षेत्र को निश्चित क्षेत्र में बिना रोक-टोक पहुंच मुहैया कराएंगे।

स्टालिन ने मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि इस संशोधन विधेयक में वितरण कंपनी की अवधारणा पेश करके बिजली के वितरण क्षेत्र को लाइसेंस मुक्त करने का प्रस्ताव है और यह आवेदन के 60 दिन के भीतर ऐसी वितरण कम्पनी के पंजीकरण की हिमायत करता है। यह कदम निजी कंपनियों को चुनिंदा उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति करने के लिए बेलगाम पहुंच प्रदान करेगा और उन्हें सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कम्पनियों के पहले से निर्धारित वितरण नेटवर्क का उपयोग करने की अनुमति भी देगा।’’

उन्होंने कहा कि जबकि राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ऐसे नेटवर्क में निवेश का बोझ उठाते हैं, इन निजी कम्पनियों को बिना किसी निवेश या इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी के इसका उपयोग करने की अनुमति दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे