लाइव न्यूज़ :

द्रमुक पर वंशवाद की राजनीति के आरोपों के लिए स्टालिन ने की शाह की आलोचना

By भाषा | Updated: November 22, 2020 21:19 IST

Open in App

चेन्नई, 22 नवंबर द्रमुक मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रमुख एम के स्टालिन ने पार्टी पर टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले और वंशवाद की राजनीति का आरोप लगाने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रविवार को आलोचना की और कहा कि यह राज्य में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मनोरंजन करने और भरमाने के तरीके हैं।

स्टालिन ने गृह मंत्री को ‘‘दिल्ली का चाणक्य’’ करार दिया और कहा कि ये आरोप इस लिए हास्यास्पद हैं क्योंकि शाह के बगल में खड़े रहने वाले ‘‘जुड़वां’’ मुख्यमंत्री के पलानिस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम पिछले चार वर्षों से ‘‘भ्रष्टाचार में लिप्त” हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ वे जितना चाहे लुभाने के तरीके आज़मा लें लेकिन जनता सब जानती है।’’

उन्होंने कहा इस प्रकार के आरोप लगाने के लिए अन्नाद्रमुक और भाजपा को अगले वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले चुनाव में जवाब मिल जाएगा।

अन्नाद्रमुक ने शनिवार को कहा था कि भाजपा के साथ उसका गठबंधन अगले विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा।

स्टालिन ने कहा कि द्रमुक को सत्ता में वापस लाने तक वह रुकेंगे नहीं, और चुनाव प्रचार जनवरी से शुरू करेंगे।

गौरतलब है कि शाह ने शनिवार को द्रमुक पर भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया कि उसे राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ेगा, जहां ‘‘लोकतांत्रिक ताकतें’’ प्रबल होंगी।

द्रमुक और उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए शाह ने कहा कि दोनों दलों को भ्रष्टाचार के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए