स्टालिन ने पी वी सिंधू को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: August 2, 2021 00:36 IST2021-08-02T00:36:46+5:302021-08-02T00:36:46+5:30

Stalin congratulates PV Sindhu on winning bronze medal in Tokyo Olympics | स्टालिन ने पी वी सिंधू को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

स्टालिन ने पी वी सिंधू को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

चेन्नई, एक अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने में शानदार प्रदर्शन के लिए पी वी सिंधू को बधाई। भविष्य में देश के लिए और पदक जीतने की कामना करता हूं।’’

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन छठी वरीय पी वी सिंधू ने रविवार को तोक्यो में चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से हराकर महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Stalin congratulates PV Sindhu on winning bronze medal in Tokyo Olympics

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे