स्टालिन ने मछुआरा समुदाय के नेता के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: October 10, 2021 22:51 IST2021-10-10T22:51:43+5:302021-10-10T22:51:43+5:30

Stalin condoles the death of the leader of the fishing community | स्टालिन ने मछुआरा समुदाय के नेता के निधन पर शोक जताया

स्टालिन ने मछुआरा समुदाय के नेता के निधन पर शोक जताया

चेन्नई , 10 अक्टूबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मछुआरा समुदाय के जाने माने नेता यू अरुलानंदम के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया।

स्टालिन ने मौत पर शोक और दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देसिया परम्परिया मीनावर संगम (राष्ट्रीय पारंपरिक मछुआरा संघ) के अध्यक्ष अरुलानंदम मछुआरों की समस्याओं और उनके कल्याण के लिए एक योद्धा थे।

रामनाथपुरम जिले के पंबन क्षेत्र के रहने वाले अरुलानंदम का आज निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत नेता ने 50 साल तक मछुआरा समुदाय के कल्याण के लिए काम किया।

स्टालिन ने कहा कि आधिकारिक वार्ता में मछुआरों के प्रतिनिधि के रूप में , उन्होंने उनके अधिकारों और जीवन के लिए लड़ाई लड़ी।

एमडीएमके प्रमुख वाइको और मछुआरा संघों ने भी अरुलानंदम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Stalin condoles the death of the leader of the fishing community

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे