लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने बी. आर. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

By भाषा | Updated: December 6, 2020 13:00 IST

Open in App

चेन्नई, छह दिसंबर द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें ‘‘इस सदी का नया बुद्ध’’ और सभी का मार्गदर्शक बताया।

विधानसभा में विपक्ष के नेता स्टालिन ने आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भारत के संविधान के प्रमुख वास्तुकार एवं दलित आदर्श आंबेडकर का छह दिसंबर, 1956 को निधन हुआ था।

फेसबुक पर एक पोस्ट में स्टालिन ने आंबेडकर की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘‘भारत की ओर से ज्ञान का स्रोत, इस सदी का बुद्ध, सभी उत्पीड़ित लोगों के लिए प्रकाश पुंज और सभी को हमेशा रास्ता दिखाने वाला पथप्रदर्शक बताया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कलैगनार (दिवंगत एम. करुणानिधि), जो हमेशा आंबेडकर के बताए गए सामाजिक न्याय के रास्ते पर चले, उनके तुरुवरूर स्थित घर में आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल