लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने अधिकारियों से लोगों के जीवन में ‘उत्थान’ लाने वाला बजट बनाने को कहा

By भाषा | Updated: August 1, 2021 19:53 IST

Open in App

चेन्नई, एक अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों को सलाह दी है कि लोगों के जीवन में ‘‘उत्थान’’ के लिए राज्य के बजट और कृषि पर एक अलग बजट तैयार करने के संबंध में हितधारकों और विशेषज्ञों से परामर्श किया जाना चाहिए।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्टालिन ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और अधिकारियों से कहा है कि कृषि बजट के लिए किसानों, कृषि विशेषज्ञों और किसान संगठनों से परामर्श किया जाना चाहिए। स्टालिन ने मंत्रियों और राज्य के शीर्ष अधिकारियों को सलाह दी कि कृषि बजट में ऐसी योजनाओं को शामिल किया जाना चाहिए जो खेती के लिए फायदेमंद हो और रैयतों को उनकी कड़ी मेहनत के अनुरूप लाभ मिले।

राज्य में विधानसभा चुनाव के समय द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने अलग बजट का वादा किया था। आम बजट के संबंध में अर्थशास्त्रियों, उद्योगपतियों, उद्योगों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों और मछुआरा संगठनों से परामर्श किया जाना चाहिए। बजट दस्तावेज समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने वाले हितधारकों की राय पर आधारित होने चाहिए और ‘‘तमिलनाडु के लोगों के जीवन में उत्थान’’ की शुरुआत करनी चाहिए। द्रमुक ने मई में सत्ता संभाली थी जब कोरोना वायरस की दूसरी लहर चरम पर थी। विधानसभा के बजट सत्र की घोषणा होने की भी उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां