लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने प्रधानमंत्री से तमिलनाडु को कोविड-19 टीके की 20 लाख खुराक भेजने की अपील की

By भाषा | Updated: April 18, 2021 19:32 IST

Open in App

चेन्नई, 18 अप्रैल द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तमिलनाडु सरकार द्वारा किए गए अनुरोध के अनुरूप तत्काल कोविड-19 टीके की 20 लाख खुराक भेजने की अपील की।

इसके साथ ही राज्य के लोगों का टीकाकरण करने के लिए इनकी आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।

द्रमुक प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा कि कोविड-19 संक्रमण के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर जीवन को बचाने के लिए सार्वभौमिक टीकाकरण की जरूरत है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से मामले में ‘नीतिगत फैसले तेजी से लेने ’ की भी अपील की।

स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु को प्रभावी टीकाकरण के लिए टीके की आवंटित खुराक से अधिक की जरूरत है ताकि संक्रमण की कड़ी को तोड़ा जा सके और संक्रमण दर को नीचे लाया जा सके।

विपक्षी नेता स्टालिन ने दावा किया कि इस समय पूरे राज्य में टीके की भारी किल्लत है और खबरों के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए जा रहे लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया कि वह मामले में हस्तक्षेप करें और संबंधित मंत्रालय को तमिलनाडु को अधिक संख्या में कोविशील्ड और कोवैक्सीन की खुराक की आपूर्ति करने का निर्देश दें एवं इसके अलावा राज्य सरकार के अनुरोध के अनुरूप तत्काल टीके की 20 लाख खुराक भेजें।

गौरतलब है कि तमिलनाडु में अब तक 46.70 लाख लोगों को टीके लगाए गए हैं जिनमें से 40.64 लाख लोगों को पहली खुराक और 6.05 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए