लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु की सड़कों को राजमार्ग घोषित करने की प्रधानमंत्री से स्टालिन की अपील

By भाषा | Updated: November 18, 2021 21:21 IST

Open in App

चेन्नई, 18 नवंबर तमिलनाडु सरकार ने राज्य की आठ सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप का बृहस्पतिवार को अनुरोध किया और कहा कि इस संबंध में सैद्धांतिक मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मोदी को बताया कि 500 ​​किलोमीटर लंबे आठ राजकीय राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में बदलने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में स्टालिन ने कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए भी मंजूरी दे दी गई है और सड़कों को निर्दिष्ट किया गया है।

स्टालिन ने कहा, ''राज्य राष्ट्रीय राजमार्ग विंग द्वारा वार्षिक योजना 2017-18 के तहत उपरोक्त सड़कों के लिए डीपीआर तैयार करने को लेकर अध्ययन किया गया है। सड़कों की घोषणा के प्रस्ताव भी छह दिसम्बरी 2018 को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत किये जा चुके हैं।''

स्टालिन ने कहा, ''हालांकि, इन सड़कों को नए राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित करने के लिए औपचारिक अधिसूचनाएं अभी तक मंत्रालय द्वारा जारी नहीं की गई हैं।''

उन्होंने कहा, ''इसलिए, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप राज्य की इन आठ सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के लिए आवश्यक अधिसूचना जारी करने का निर्देश दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस