लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने एम्बुलेंस दुर्घटना में जान गंवाने वाली गर्भवती के परिवार को मुआवजा देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:26 IST

Open in App

चेन्नई, 10 जून तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एम्बुलेंस दुर्घटना में जान गंवाने वाली गर्भवती महिला के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। महिला को लेकर जा रही एम्बुलेंस कल्लाकुरिची जिले में बृहस्पतिवार को सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी थी।

मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाली 23 वर्षीय महिला के दो रिश्तेदारों के परिवारों को भी तीन-तीन लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है।

सोरापट्टू की गर्भवती महिला जयलक्ष्मी को एम्बुलेंस में पुडुपट्टू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कल्लाकुरिची के सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। जयलक्ष्मी के साथ एम्बुलेंस में उसकी सास और ननद थी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के अस्पताल ले जाते वक्त एम्बुलेंस का एक टायर फट गया और चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा जिससे गाड़ी एक पेड़ से टकरायी। जयलक्ष्मी की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गयी। वह नौ माह की गर्भवती थी।

हादसे में जयलक्ष्मी और उसके दो परिजनों की मौत पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने जयलक्ष्मी के परिजनों को पांच लाख रुपये और उसकी दो रिश्तेदारों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए स्टालिन ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिवार को बीमा नीतियों का पूरा लाभ मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos