लाइव न्यूज़ :

गलन भरी ठंड से ठिठुरा उप्र, दो दिन बाद राहत के आसार

By भाषा | Updated: January 14, 2021 19:32 IST

Open in App

लखनऊ, 14 जनवरी बर्फीली हवा के साथ फिजा में घुली गलन से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके बृहस्पतिवार को जबरदस्त ठिठुरन भरी सर्दी की चपेट में रहे।

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाके सुबह घने कोहरे की आगोश में रहे और गलन की वजह से चुभन भरी सर्दी महसूस की गई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप निकली, मगर ठिठुरन भरी सर्दी से कोई राहत नहीं मिली।

आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अभी मौसम के ऐसे तल्ख मिजाज एक-दो दिन और बने रह सकते हैं। इस दौरान गलन और ठिठुरन भरी सर्दी बरकरार रहेगी। हालांकि उसके बाद तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी। इससे सर्दी से मामूली राहत मिल सकती है।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ इलाके जबर्दस्त शीतलहर की चपेट में रहे। इस दौरान राज्य के कुछ इलाकों में सुबह और रात में घना कोहरा भी छाया रहा।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या तथा आगरा मंडलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। वहीं लखनऊ, बरेली, आगरा, मेरठ तथा वाराणसी मंडलों में भी यह सामान्य से कम रहा।

इसके अलावा मेरठ, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बरेली, आगरा तथा झांसी मंडलों में रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे के दौरान चुर्क राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में जबरदस्त शीतलहर चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी गिर सकता है। इस अवधि में राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह