लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के खिलाफ दिल्ली, DTC समेत कलस्टर बसों के कर्मचारियों के लिए केजरीवाल सरकार ने उठाया ये कदम

By भाषा | Updated: March 27, 2020 18:20 IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के प्रयास के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों की राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की थी, फलस्वरूप डीटीसी और कलस्टर सेवा की बसों को छोड़कर दिल्ली मेट्रो, ट्रेन, टैक्सियां, ऑटोरिक्शा और ई-रिक्शा समेत सभी प्रकार के परिवहन के साधन फिलहाल बंद हैं।

Open in App

कोरोना वायरस के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन की बसों के कर्मचारियों को मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर प्रदान किये हैं । ये कर्मचारी जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को आने-जाने की सुविधा प्रदान कर इस लॉकडाउन के दौरान शहर की जीवन रेखा के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘डीटीसी और कलस्टर सेवा की सभी बसों में चालकों, संचालकों और मार्शलों को मास्क एवं सैनिटाइजर प्रदान किये गये हैं। मुझे आप सभी पर गर्व है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को आने-जाने की सुविधा प्रदान कर इस मुश्किल घड़ी में आप शानदार कार्य कर रहे हैं।’’

घातक कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के प्रयास के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों की राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की थी, फलस्वरूप डीटीसी और कलस्टर सेवा की बसों को छोड़कर दिल्ली मेट्रो, ट्रेन, टैक्सियां, ऑटोरिक्शा और ई-रिक्शा समेत सभी प्रकार के परिवहन के साधन फिलहाल बंद हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गहलोत के ट्वीट को रिट्वीट किया एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों की प्रशंसा करते हुए लिखा, ‘‘ मुझे उन सभी दिल्लीवासियों पर गर्व है जो इस बंद के दौरान जरूरी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’’

इस सप्ताह के प्रारंभ में केजरीवाल ने 31 मार्च तक बंद की घोषणा की थी और बस 25 फीसदी डीटीसी एवं कलस्टर बसों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन के सभी साधनों पर रोक लगा दी थी। यह छूट जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को लाने-ले जाने के लिए दी गयी थी। लेकिन जब इन कम बसों में भीड़ और अन्य समस्याएं होने लगी तब उनकी संख्या बढ़ाकर 50 फीसदी कर दी गयी।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनअरविंद केजरीवालदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे