लाइव न्यूज़ :

पिछले तीन दिनों में कोविड-19 के सामने आने वाले नये मामलों में स्थिरता, संक्रमण दर में थोड़ी कमी

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:17 IST

Open in App

(इंट्रो एवं शीर्षक में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 13 मई सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में पिछले तीन दिनों में कोविड-19 के प्रतिदिन सामने आने वाले नये मामलों में स्थिरता और संक्रमण दर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सरकार ने साथ ही यह भी कहा कि 10 राज्यों में संक्रमण दर अभी भी 25 प्रतिशत या उससे अधिक है।

सरकार के अनुसार, ऐसे जिलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है जहां कोविड-19 जांच की संख्या में सप्ताह दर सप्ताह वृद्धि के बावजूद संक्रमण की दर में कमी दर्ज की गई है। सरकार के अनुसार ऐसे जिलों की संख्या 22-28 अप्रैल में 125 से बढ़कर 6 से 12 मई के बीच 338 हो गई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 12 राज्यों में कोविड​​-19 के एक लाख से अधिक उपचाराधीन मामले हैं, जबकि 24 राज्यों में संक्रमण की दर 15 प्रतिशत से अधिक है।

भारत कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह अद्यतन किये गए आंकड़ों के अनुसार, देश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,62,727 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़़कर 2,37,03,665 हो गई जबकि 4,120 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 2,58,317 हो गई।

उपचाराधीन मामले बढ़कर 37,10,525 हो गए हैं, जो कुल संक्रमण का 15.65 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे