लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 संबंधी चिंताओं के बीच एसएसएलसी की परीक्षा शुरू

By भाषा | Updated: July 19, 2021 12:07 IST

Open in App

बेंगलुरु, 19 जुलाई कर्नाटक में कोविड-19 संबंधी चिंताओं के बीच 10वीं कक्षा या सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) की दो दिवसीय परीक्षा सोमवार को शुरू हो गई।

परीक्षा के लिए 8.76 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। यह लगातार दूसरा साल है जब प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग महामारी के बीच एसएसएलसी परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है।

कोविड-19 की स्थिति के चलते यह पहली बार है जब परीक्षा की अवधि छह दिन से घटाकर दो दिन कर दी गई है। छात्र हर दिन तीन विषयों के प्रश्नपत्र हल करेंगे।

छात्र सोमवार को गणित, विज्ञान और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा देंगे जबकि 22 जुलाई को वे कन्नड़, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत जैसी भाषाओं की परीक्षा देंगे।

कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने इस साल परीक्षा केंद्रों और ड्यूटी पर शिक्षकों की संख्या बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि राज्य भर में 4,885 केंद्रों में 73,064 परीक्षा हॉल के लिए 1.19 लाख कर्मियों को तैनात किया गया है। कोविड-19 से पीड़ित 23 छात्रों के लिए उनके संबंधित जिलों में कोविड देखभाल केंद्र में परीक्षा के लिए विशेष इंतजाम किया गया है।

छात्रों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अपने सभी युवा मित्रों से आराम से, बिना तनाव के परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध करता हूं। मैं अभिभावकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सरकार ने परीक्षा के सुरक्षित आयोजन के लिए सारे इंतजाम किए हैं।’’ प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने भी ट्वीट कर अभिभावकों को छात्रों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित