लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति की पिटाई के बाद उसकी मौत के मामले में एसएसआई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 16:01 IST

Open in App

कोयंबटूर, 24 जून तमिलनाडु के सलेम जिले की एक जांच चौकी पर विशेष उप निरीक्षक (एसएसआई) ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई की जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस मामले में संबंधित पुलिसकर्मी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पप्पीनाइकेनपट्टी में एक जांच चौकी पर जब 47 वर्षीय मुरुगसेन और उसके दो दोस्त को रोका गया, तो वे नशे की हालत में मिले। वे मंगलवार रात में एक निकट के गांव से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान मुरुगसेन की बहस एसएसआई से हो गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर बेहोश हो गया।

व्यक्ति को पीटते हुए एसएसआई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पीड़ित के रिश्तेदारों ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस घटना की सूचना मिलने पर मुरुगसेन के रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे और उसे वाझापदी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे सलेम के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।

जिले के पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच की, जिसके आधार पर एसएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू