लाइव न्यूज़ :

एसएसबीवाई लाभार्थियों का निजी अस्पतालों में मुफ्त में होगा कोविड-19 का उपचार: पंजाब के मंत्री

By भाषा | Updated: May 25, 2021 22:43 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 मई पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने सरबत सेहत बीमा योजना (एसएसबीवाई) के तहत आने वाले कोविड-19 मरीजों का उपचार पैनल के निजी अस्पतालों में मुफ्त में कराने का फैसला किया है।

सिद्धू ने कहा कि एसएसबीवाई लाभार्थी कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार के लिए सरकारी अस्पतालों की अनुशंसा के बगैर भी सीधे पैनल वाले निजी अस्पतालों में जा सकते हैं।

मंत्री ने यहां जारी एक बयान में कहा कि इस पहल से जोखिम की संभावना वाले एवं वंचित वर्ग को बहुत राहत मिलेगी, जो पैनल वाले निजी अस्पतालों में द्वितीय एवं तृतीय स्तर का उपचार हासिल कर पायेंगे।

उन्होंने कहा कि पैनल में शामिल इन अस्पतालों में केंद्र सरकार द्वारा तय की गयी एसएसबीवाई योजना दरों के अनुसार उपचार पर पहले भुगतान करना होता था, परंतु ये दर इतनी कम थीं कि किसी अस्पताल के लिए कोविड-19 मरीज के उपचार का वहन करना व्यावहारिक नहीं था क्योंकि उसमें पीपीई किट, मास्क एवं अन्य उपयोगी चीजों के अतिरिक्त मूल्य लगते थे।

सिद्धू ने कहा कि लेकिन राज्य सरकार ने अतिरिक्त व्यय वहन करने एवं इन पैनल वाले अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों का मुफ्त उपचार की अनुमति देने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो