लाइव न्यूज़ :

एसएसबी जवान ने कमांडरों पर मारपीट का आरोप लगाया, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: May 15, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने एक जवान द्वारा हाल ही में अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाए गए मारपीट और जेल में डालने के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जवान ने बिहार में कैंप के दौरान हुई इस घटना को लेकर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप डाली थी।

बल के शीर्ष अधिकारियों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया पटना में स्थित बल के महानिरीक्षक (आईजी) ने मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (सीओआई) का आदेश दे दिया है। राज्य के वाल्मिकी टाइगर रिजर्व से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एसएसबी के एक अधिकारी के घर पर लकड़ियों का ''अवैध'' गट्ठर पहुंचाए जाने के एक मामले में जवान की भूमिका की जांच पहले ही की जा रही है।

कांस्टेबल अरुण कुमार जसवारा ने शुक्रवार को यू-ट्यूब पर डाली गई 2 मिनट 21 सेकेंड की वीडियो क्लिप में कहा कि वह पश्चिमी चंपारन जिले के बगहा कस्बे में एसएसबी की 21वीं बटालियन में तैनात है।

जवान ने आरोप लगाया कि सात मई को एसएसबी शिविर के अंदर टेनिस कोर्ट के निकट कमांडिंग अधिकारी समेत तीन अधिकारियों ने उसके साथ ''गाली-गलौच'' कर ''बेल्ट से पिटाई'' की थी।

वीडियो में जवान अपनी टी-शर्ट उतारकर गर्दन और कंधों पर चोट के निशान दिखा रहा है। उसका दावा है कि यह घाव तीनों अधिकारियों द्वारा उसके साथ की गई मारपीट के हैं।

हालांकि जवान ने यह नहीं बताया कि वरिष्ठों ने उसकी पिटाई क्यों की।

जवान ने आरोप लगाया कि उसे ''दो दिन तक यूनिट की जेल'' में रखा गया। साथ ही उसने दावा किया कि एक खाली पन्ने पर उससे हस्ताक्षर कराए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर