लाइव न्यूज़ :

एस एस राजामौली ने ‘सूर्यवंशी’ की टीम की तारीफ की

By भाषा | Updated: November 3, 2021 15:18 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज से पहले फिल्म निर्माता एस एस राजामौली ने बुधवार को इस फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं और कोविड-19 महामारी की अनिश्चितता के बीच इस फिल्म को उचित समय पर रिलीज करने के लिए प्रतीक्षा करने को लेकर उसकी प्रशंसा की।

इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और अब यह फिल्म पांच नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। महामारी की वजह से इसकी रिलीज की तारीख कई बार आगे बढ़ानी पड़ी। राजामौली ने सोशल मीडिया पर फिल्म की टीम की प्रशंसा की और उसे शुभकामनाएं दीं।

निर्देशक ने कहा, ‘‘मैं सूर्यवंशी को बड़ी सफलता मिलने की कामना करता हूं… इस मुश्किल समय में सिनेमाघरों में कारोबार फिर से शुरू होने की प्रतीक्षा में एक साल से ज्यादा समय तक फिल्म को रोकने के लिए टीम की प्रशंसा करता हूं।’’

यह फिल्म पहले 24 मार्च, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन महामारी के कारण सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से इसे रिलीज करने की तिथि टाल दी गई। इसके बाद यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन महामारी की दूसरी लहर की वजह से इसकी रिलीज पुन: स्थगित कर दी गई।

इसके बाद शेट्टी ने 25 सितंबर को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में इसे रिलीज किए जाने की घोषणा की। अभिनेता अक्षय कुमार ने राजामौली का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी