लाइव न्यूज़ :

शाहरुख को ‘एक पिता’ के रूप में मिल रहा सहकर्मियों और प्रशंसकों से अपार समर्थन

By भाषा | Updated: October 21, 2021 18:42 IST

Open in App

मुंबई, 21 अक्टूबर मुंबई में बृहस्पतिवार को अपने बेटे आर्यन खान से मिलकर जेल से बाहर आते शाहरुख खान को कैमरों और भीड़ ने घेर लिया। इसके अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शाहरुख का समर्थन करते हुए दुख जताया और अभिनेता के घर के बाहर एकत्र हुए प्रशंसकों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों द्वारा तीन अक्टूबर को मादक पदार्थ मामले में आर्यन को गिरफ्तार किये जाने के बाद पहली बार शाहरुख आर्थर रोड जेल गए थे।

हालांकि, बॉलीवुड के मुख्यधारा के अभिनेताओं ने इस पर चुप्पी साध रखी है, अलंकृता श्रीवास्तव, हंसल मेहता और पूजा भट्ट समेत शाहरुख के कई सहकर्मी उनके समर्थन में बोल रहे हैं। मीडिया पर भी उंगली उठाई जा रही है। एनसीबी ने एक क्रूज पोत पर छापेमारी कर आर्यन (23) तथा अन्य को गिरफ्तार किया था। बुधवार को, एक विशेष अदालत ने आर्यन की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज कर दी और अब उच्च न्यायालय में मंगलवार को इस पर सुनवाई होगी।

“लिपस्टिक अंडर माय बुर्का” की निर्देशक श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, “शाहरुख खान के लिए दुखी हूं। ईश्वर उन्हें रौशनी की किरण दिखाए।” शाहरुख जब जेल से बाहर आए तो संवाददाताओं ने उन्हें घेर लिया और एक ने पूछा कि उन्होंने आर्यन से क्या बात की। शाहरुख लोगों के हुजूम से निकलते हुए बिना कुछ कहे अपनी कार के भीतर चले गए। सोशल मीडिया पर डाले गए कुछ वीडियो में उन्हें हाथ जोड़े कुछ लोगों का अभिवादन करते देखा जा सकता है। शाहरुख से सवाल पूछते मीडियाकर्मियों के एक वीडियो पर पूजा भट्ट ने कहा कि यह ‘दुखद’ है।

उन्होंने कहा, “प्रेस के सदस्यों। मुझे पता है कि यह कठिन समय है और बाइट के लिए आप पर अपने नियोक्ताओं का दबाव है, चाहे इसके लिए आपको अपनी सेहत और सुरक्षा से खिलवाड़ ही क्यों न करना पड़े लेकिन आप इस तरह के अपने बर्ताव को अपने बच्चों को कैसे समझायेंगे?”

स्क्रीन लेखिका कनिका ढिल्लों ने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर वह बेहद दुखी हैं। एक अन्य ट्वीट में ढिल्लों ने कहा कि इस कठिन समय में एक सुपरस्टार और एक पिता को “गालियां दी जा रही हैं और क्रूरतापूर्ण बर्ताव किया जा रहा है।” उन्होंने लिखा, “एक हस्ती, स्टार और बॉलीवुड से होने का मतलब है कि आपकी भावनाओं और पिता के रूप में आपकी चिंता पर लोग आपको निर्दयता से गालियां देंगे और क्रूरतापूर्ण बर्ताव करेंगे।”

मेहता ने ढिल्लों की पोस्ट को रीट्वीट किया और कहा कि फिल्मोद्योग को हमेशा आलोचना और अपशब्दों का शिकार बनाया जाता रहा है। शाहरुख खान सुबह लगभग नौ बजे जेल पहुंचे और अपने बेटे से 15 से 20 मिनट मिलने के बाद साढ़े नौ बजे बाहर आए। एक अधिकारी के अनुसार, शाहरुख और उनके बेटे के बीच शीशे की खिड़की थी और उन्होंने इंटरकॉम से बातचीत की।

इसके कुछ घंटे बाद एनसीबी की टीम शाहरुख के आवास ‘मन्नत’ पर पहुंची। एनसीबी की टीम के मन्नत से निकलने का वीडियो साझा करते हुए ढिल्लों ने लिखा, “अधिकारियों के भीतर जाने और बाहर आने के सटीक समय पर रिपोर्ट और कैमरे कैसे वहां पहुंच गए? बेहतरीन तालमेल है। बहुत अच्छे।” अभिनेता सोनू सूद ने मीडिया की आलोचना करते हुए ट्वीट किया, “किसी की भावनाओं के पीछे कैमरा लेकर दौड़ने से पहले याद रखना, ईश्वर का कैमरा आप पर फोकस लगाए बैठा है। क्योंकि हर खबर.. खबर नहीं होती”

आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से हृतिक रोशन, जोया अख्तर और रवीना टंडन ने शाहरुख और उनकी बीवी गौरी के साथ एकजुटता प्रदर्शित की है। सलमान खान भी उनसे कई बार मिलने गए हैं।

शाहरुख के घर के बाहर भेलपुरी बेचने वाले एक व्यक्ति राम ने मीडियाकर्मियों और प्रशंसकों की भीड़ देखकर कहा, “बृहस्पतिवार दोपहर को हम इतने सारे लोगों को नहीं देखते लेकिन आज बहुत भीड़ है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हम उनकी परेशानी (शाहरुख की) से खुश हैं। मेरा भी एक बेटा है बिहार में इसलिए मैं समझ सकता हूं कि शाहरुख को कैसा लग रहा होगा।”

‘मन्नत’ के बाहर की गतिविधियों को कैमरे में कैद करने के लिए बहुत सारे मीडियाकर्मी डटे रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित