लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF जवानों की दी गई श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2019 11:13 IST

गौरतलब है कि यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलनी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहले ही खुफिया जानकारी दी थी कि केपी रोड पर स्थित बस स्टैंड के पास सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमला हो सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्दे सुरक्षा बलों का मानना है कि यह हमला जैश-ए-मोहम्मद ने किया हैहमले की जिम्मेदारी अल-उमर-मुजाहिदीन नामक संगठन ने ली है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर बुधवार को अनंतनाग में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों अंतिम विदाई दी गई।  बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के भीड़-भाड़ वाले केपी रोड पर बुधवार को दिन-दहाड़े बाइक सवार दो आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल और राज्य पुलिस के दस्ते पर गोलियां चलायीं और हथगोले फेंके। हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया। 

सुरक्षा बलों का मानना है कि यह हमला जैश-ए-मोहम्मद ने किया है, जबकि इसकी जिम्मेदार एक अल-उमर-मुजाहिदीन नामक संगठन ने ली है। अधिकारियों ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर की है। बाइक सवार आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर गोलियां चलायी। हमले में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। जिस इलाके में हमला हुआ है वहां सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन की ब्रावो कंपनी और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम को पिकेट ड्यूटी पर तैनात किया गया था। 

 

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के गश्ती दल ने आतंकवादियों का मुकाबला किया लेकिन उनके पांच जवान शहीद हो गए। घायलों को 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है। मुठभेड़ शुरू होते ही अनंतनाग सदर थाने के एसएचओ अरशद अहमद मौके पर पहुंचे लेकिन आतंकवादियों ने उन पर भी गोलियां बरसायी और हथगोले फेंके। मुठभेड़ में अहमद भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि दूसरा आतंकवादी बच निकला। 

गौरतलब है कि यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलनी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहले ही खुफिया जानकारी दी थी कि केपी रोड पर स्थित बस स्टैंड के पास सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमला हो सकता है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया