लाइव न्यूज़ :

खूनी नाले में गिरा वाहन, दो वर्षीय बच्चे और दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 30, 2021 15:41 IST

पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गए। अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा सुबह साढ़े पांच बजे रामबन जिले के खूनी नाला के पास हुआ।घायलों में से तीन की पहचान नारायण मांझी, दिनेश कुमार और माघे लाल के तौर पर हुई है।

जम्मूः रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर खूनी नाले के पास गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार यह वाहन जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहा था जिसमें करीब आठ लोग बैठे हुए थे। इस हादसे में चार लोगों को खाई से निकाल लिया गया जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं चार लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी है।

वहीं जिन चार लोगों की मौत हुई उनमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल था। जिसकी पहचान छत्तीसगढ़ के आर्यन रूप में हुई। सड़क हादसे का समाचार सुनते ही आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी बीच सेना की क्यूआरटी टीम सहित रामबन पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी है।

इस हादसे में घायल श्रमिकों की पहचान नारायण मांझी, दिनेश कुमार, मेघा लाल और धूपचंद, सभी निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। इस हादसे में मारे गए चार अन्य की पहचान कर ली गई है। इसमें दो वर्षीय आर्यन साहू, सुनील सिंह, संतरा देवी और धुज बाई के रूप में हुई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरछत्तीसगढ़सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे